लास एंजिलिस में तीन निर्वस्त्र महिलाओं ने पुलिस को 33 किमी छकाया

लॉस एंजलिस । अमेरिका में 3 न्यूड महिलाओं को पकड़ने में पुलिस को भारी पसीना बहाना पड़ा। फ्लोरिडा में पुलिस अधिकारियों को तीन न्यूड महिलाओं को पकड़ने के लिए 33 किमी तक उनका पीछा करना पड़ा। आखिर में महिलाएं तब पकड़ में आईं जब पुलिस ने उनकी कार के टायर को पंक्चर कर दिया। महिलाओं ने इस दौरान पुलिस को धमकी भी दी। फ्लोरिडा के पास्को में हाईवे पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को एक रेस्ट स्टॉप पर तीन महिलाएं निर्वस्त्र दिखाई दीं। पुलिस को देखते ही महिलाएं कपड़े पहनने की कोशिश करने लगीं और कार से भागने लगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिलाएं किसी न्यूडिस्ट ग्रुप से ताल्लुक नहीं रखती हैं। फ्लोरिडा में हाईवे पर स्थित रेस्ट स्टॉप पर लोग ठहर तो सकते हैं, लेकिन सोने का नियम नहीं है। इसके बाद करीब 33 किमी तक महिलाओं ने पुलिस को छकाया। आखिर में पुलिस ने महिलाओं की कार का टायर पंक्चर कर दिया। जिसके बाद उन्हें पकड़ा जा सका। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया  है। महिलाओं ने अपनी सफाई में कहा कि वे अपने बाल सुखा रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक रिश्तेदार के यहां ठहरी हुई थीं। लेकिन विवाद के बाद रेस्ट स्टॉप पर आ गई। उनके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं थी।

Leave a Reply