सीवर साफ करते समय दम घुटा, बचाने उतरे एक के बाद एक 7 लोगों की मौत

गुजरात के वडाेदरा में एक हाेटल के सीवर की सफाई करते हुए जहरीली गैस के असर से सात लाेगाें की माैत हाे गई। घटना वडाेदरा से करीब 30 किलोमीटर दूर डभोई तहसील के फरती कुई गांव की है। मरने वालाें में चार सफाई कर्मचारी और तीन होटल कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने होटल मालिक हसन अब्बास भोरानिया के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सीवर के अंदर सफाई के लिए सबसे पहले 47 वर्षीय महेश पाटनवाडिया मैनहाेल से नीचे उतरे थे। जब बाहर मौजूद लोगों के बुलाने पर वह बाहर नहीं आए ताे उन्हें ढूंढने के लिए 45 वर्षीय अशोक नीचे उतरे। उनके पीछे 23 साल के बृजेश और 25 साल के महेश भी मैनहाेल में चले गए। जब यह चारों सफाई कर्मचारी भी बाहर नहीं आए, तो होटल के तीन कर्मचारी विजय चौधरी, सहदेव वसावा और अजय वसावा भी नीचे उतरे। लेकिन दम घुटने से उनकी भी माैत हाे गई।

यह साताें लाेग महज 15 मिनट के अंदर माैत के मुंह में समा गए। वडोदरा के दमकल कर्मचारी छह घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव बाहर निकाल पाए। सफाई कर्मचारियाें के संगठन सफाई कर्मचारी आंदाेलन के अनुसार देश में पिछले एक दशक के दाैरान करीब 1,800 लाेगाें की सीवर में सफाई के दाैरान माैत हाे चुकी है।

Leave a Reply