ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने पुल से रचाई शादी
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया की एक महिला पिछले 10 साल से एक ऐसे पति की तलाश कर रही थी जो चुप रहकर केवल उसकी बात सुने। लेकिन उसे अपना मनपसंद पति नहीं मिला। इस महिला ने अब फ्रांस में बने एक पत्थर के पुल से शादी कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडनी में रहने वाली जोड़ी रोज उम्र 38 वर्ष, अपनी शादी एक ऐसे पुरुष से करना चाहती थी। जो चुपचाप रह कर उसकी बात सुनता रहे कोई जवाब भी नहीं दे। पिछले 10 सालों में उसे ऐसा कोई पुरुष नहीं मिला। उसके बाद उसने फ्रांस में बने पत्थर के पुल से शादी कर ली। इस शादी समारोह में 14 मेहमान शामिल हुए। महिला के पड़ोसी सेंट जीन डे फास के मेयर द्वारा दूल्हा (पुल) और दुल्हन को आशीर्वाद दिया।