मुंबई / महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल हुआ गिरफ्तार

मुंबई. महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विलाश शिंदे ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल हरिश्चंद्र लाहाणे को गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोप के मुताबिक, 10 मई को वह अपनी बालकनी में गया जहां एक महिला पहले से बैठी हुई थी। उसने पहले अपशब्द कहे और फिर वह अंदर चला गया और बिना कपड़ों के वापस आ गया।

महिला ने नेहरु नगर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी पुलिस कॉन्सटेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे जमानत दे दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उसे निलंबित कर मामले में जांच का आदेस दे दिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 A (महिला की मर्यादा और मान सम्मान को क्षति पहुंचाने के लिए उस पर हमला करना या यौन उत्पीड़न करना) और 509 (किसी स्त्री का अनादर करने की मंशा से कोई शब्द कहना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

Leave a Reply