अंकलेश्वर में 4 घंटे में साढे तीन इंच पानी गिरा
भरूच | अंकलेश्वर में धुंआधार बारिश हो रही है| 4 घंटे में साढे तीन इंच पानी गिरा| भारी बारिश से नीचले इलाकों में पानी भर गया है| अंकलेश्वर में धुंआधार बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है| एन.डी. नगर इलाके में बिजली ट्रांसफोर्मर पानी में डूब जाने पर लोगों में दहशत फैल गई है| अंकलेश्वर में तेज हवाओं के साथ धुंआधार बारिश से सिर्फ 4 घंटे में साढे तीन इंच पानी गिरा| भारी बारिश से नीचले इलाकों में जलभराव हो गया है| अंकलेश्वर के संजयनगर, निरांतनगर, जलारामनगर और एशियाडनगर जलमग्न हो गया है| जीईबी रोड पर नवीनगरी व अक्षय बंगलोज इलाके में भी जलभराव से चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई| अंकलेश्वर एन.डी.नगर स्थित विजली ट्रांसफोर्मर बारिश के पानी में डूब जाने पर लोगों में दहशत फैल गई है| बिजली निगम द्वारा ट्रान्सफोर्मर प्लेटफोर्म खडा कर तार ऊपर करने की लोगों ने मांग की है|