अंबाला जेल में 17 कैदियों को एड्स, 55 हेपेटाइटिस सी से पीड़ित

अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद कैदियों में 55 हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं. वहीं 17 कैदियों को एड्स है. वहीं दो की काला पीलिया से हुई मौतों के बाद जेल विभाग के साथ-साथ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है. प्रदेश के जेल मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से बात कर हरियाणा की सभी जेलों में तुरंत मेडिकल कैंप लगाने के आदेश देने के साथ साथ डीजीपी जेल को पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

मामला गंभीर है और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जिले से जुड़ा है. लिहाजा जब उनसे इस पूरे मामले में बात की गई तो विज ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के सभी सेंट्रल जेलों में अभियान चलाकर सब कैदियों की मेडिकल जांच करवाई थी और जिन कैदियों में एचआईवी के केस मिले थे उन्हें दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही है.  इसी तरह हेपेटाइटिस के भी टेस्ट सभी जिलों में करवाए जाएंगे.
 

Leave a Reply