अगले महीने अपने परमाणु स्थल नष्ट कर देगा उत्तर कोरिया : दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ हुई शिखर वार्ता में कहा है कि वह अगले महीने देश के परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देंगे। मून के कार्यालय ने आज यह जानकारी दी है। मून के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि किम ने शिखर वार्ता के दौरान कहा कि वह मई में परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करने के लिये काम करेंगे।

बता दें कि हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया था। प्योंगयोंग की सरकारी मीडिया ने  दोनों की शिखर वार्ता को एक नए युग की शुरुआत बताया हैहै। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा कि ऐतिहासिक वार्ता ने राष्ट्रीय सुलह, एकता, शांति एवं समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत की है।

दस्तावेजों में दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि परमाणु मुक्त कोरियाई प्रायद्वीप का साझा लक्ष्य पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के जरिए ही पूरा हो सकता है। प्योंगयांग कई सालों से इस बात पर जोर देता रहा है कि वह परमाणु हथियारों का अपना खजाना  नहीं छोड़ेगा। उसका कहना है कि उसे अमेरिकी आक्रमण से निपटने के लिए इसकी आवश्यकता है। गौरतलब है कि कोरिया युद्ध के बाद कोरियाई देशों को बांटने वाली सैन्य सीमा पार कर दक्षिण जाने वाले किम पहले नेता हैं। 


Leave a Reply