अग्रसेन क्लब की ओर से स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट 

इन्दौर । अग्रसेन क्लब की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5143वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेवा गतिविधि के अंतर्गत सहारा सिटी के पास स्थित प्रायमरी स्कूल के बच्चों को शिक्षण सामग्री, भोजन की थालियां, जूते-चप्पल, स्कूल बैग एवं कलर पैंसिल आदि सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में राजेश उषा बंसल, पुष्पा ऐरन, राधादेवी मित्तल, मीना गोयल, रिंकू अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी बंधु उपस्थित थे जिन्होंने स्कूल की संचालिका श्रीमती सविता यादव के साथ जब इन बच्चों को पानी की टंकी, बैठने के लिए दरी और चटाई सहित शिक्षण सामग्री भेंट की तो बच्चों के चेहरे खुशियों से झूम उठे। सभी बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर अंकिता जाजोदिया, नंदकिशोर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशीष-वंदना मित्तल, सुरभि-राजेश अग्रवाल, देवेंद्र-उमा बंसल आदि भी उपस्थित थे। अनेक सदस्यों ने अपनी ओर से व्यक्तिगत उपहार भी भेंट किए। बच्चों ने मनोहारी गाना प्रस्तु त कर अग्रसेन क्लब परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। संचालन आशीष मित्तल ने किया और आभार माना उषा बंसल ने।

Leave a Reply