अग्रसेन यूथ क्लब के फाग महोत्सव में हुई अनेक रंगारंग स्पर्धाएं
इन्दौर । अग्रसेन यूथ क्लब का फाग महोत्सव गिरधर महल में धूमधाम से मनाया गया। अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंघल के आतिथ्य में फूलों की होली लट्ठमार होली, म्युजिकल तंबोला सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। प्रारंभ में यूथ क्लब के अध्यक्ष साहिल अग्रवाल, सचिव सौरभ गोयल, कार्यक्रम संयोजक भरत ऐरन एवं संदीप गोयल आदि ने अतिथियों तथा क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि गोविंद सिंघल ने सम्मानित किया। राधा-कृष्ण के प्रतीक युगल के साथ सदस्यों ने अबीर-गुलाल की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।
