अपने पति का शव लेकर संयुक्त अरब अमीरात से चेन्नई को निकली महिला 

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीयों को लेकर एयर इंडिया के दो विमान चेन्नई रवाना हुए हैं।इनमें एक महिला अपने पति का शव लेकर गई है। कोल्लम्मल अपने पति एल कुमार(35) का शव लेकर जब एयर इंडिया एक्सप्रेस उडान में अन्य यात्रियों के साथ विमान में सवार हुई,तब इस हृदयविदारक द्दश्य से हवाई अड्डे पर मौजूद सभी यात्री भावुक हो गए। 
रास-अल-खैमाह स्थित राक सेरेमिक्स में वरिष्ठ गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी के पद पर कार्यरत कुमार का 13 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान ही दिल का दौरा पडने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी कोल्लम्मल ने कहा कि नाश्ता करने के बाद वह उस दिन सामान्य रुप से ड्यूटी पर गए, सुबह करीब 10 बजे परिसर के सुरक्षाकर्मी ने आकर बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुझे उन्हें देखने के लिए अपने साथ ले जाना चाहते थे, किंतु मुझे अनुमति नहीं मिली।शाम को मुझे पति के निधन की जानकारी दी गई है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई और दो साल पहले वह यहां आई थी। उसने कहा,कि वह मेरे सब कुछ थे, बच्चे की तरह वह मेरी देखभाल करते थे। मैं इसलिए जीवित हूं कि उनका पार्थिव शरीर मुझे वापस घर ले जाना है।इस दौरान बुरी तरह व्यथित कोल्लम्मल ने कहा कि मैंने कभी अकेले कहीं यात्रा नहीं की। वह मुझे अकेला छोड़ गए और यह मेरी पहली अकेली यात्रा है। विमान में कोल्लम्मल के अलावा 200 वकर्र, 37 गर्भवती महिलाएं, कुछ बच्चे और 42 लोग जिन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं दोनों विमानों से चेन्नई गए हैं। दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत ने बताया कि दोनों विमानों में कुल 360 यात्री थे।
 

Leave a Reply