अब निवाड़ी में नहीं लगेगा 1980 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

भोपाल। प्रदेश के निवाड़ी जिले में लगने वाला 1980 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट अब नहीं लगेगा। इस प्लांट हेतु जामनी नदी से प्रदान किया गया पानी का आवंटन भी अब राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है। उक्त प्लांट मेसर्स जीएमआर बुन्देलखण्ड द्वारा बनाया जाना रहा था। इसे पहले जल संसाधन विभाग ने जामनी नदी से 60 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटन किया था और बदले में 1 करोड़ 55 लाख 25 हजार रुपये अङ्क्षग्रम शुल्क जमा कराया था। लेकिन अब यह पावर प्लांट नहीं बन रहा है। कंपनी ने अपनी राशि जल संसाधन विभाग से वापस मांगी है। लेकिन विभाग ने 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि काट कर शेष राशि 97 लाख 75 हजार रुपये कंपनी को वापस करने के आदेश दिये हैं और कंपनी को जामनी नदी से किया गया जल आवंटन निरस्त कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि निवाड़ी में पावर प्लांट बनना था जिसे कोल लिंकेज नहीं मिल पाया जिससे कंपनी अब यह प्लांट नहीं डाल रही है। हमने कुछ राशि राशि काटकर जल आवंटन निरस्त कर दिया है।
