अब सेना से जुड़ेंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी चांदीमल 

नई दिल्ली । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तर्ज पर अब श्रीलंका के क्रिकेटर दिनेश चांडीमल ने भी सेना से जुडऩे के लिए एक अर्जी दी है जिसे सेना प्रमुख ने स्वीकार कर लिया है। चांडीमल बतौर कमीशन ऑफिसर सेना से जुड़ेंगे पर इस पद के लिए उन्हें एक परीक्षा से गुजरना होगा। दिनेश चांडीमल ने रक्षा मंत्रालय में आर्मी क्रिकेट टीम के लिए खेलने की अर्जी दी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है। चांडीमल श्रीलंकाई सेना में बतौर कमिशन ऑफिसर तैनात होंगे। और फिर वो उनकी टीम के लिए भी खेल पाएंगे। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। चांडीमल को प्रवेश परीक्षा भी देनी होगी। अगर वह पास हुए तो ही उन्हें सेना में जगह मिलेगी। बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेटरों में भी सेना को लेकर खुमार देखा जाता रहा है। चांडीमल ऐसे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर नहीं है जोकि सेना से जुड़ेंगे। इससे पहले अजंता मेंडिस, सेकुगे प्रसन्ना और आसेला गुणारत्ने जैसे खिलाड़ी भी सेना के साथ रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी 15 दिन सैन्य सेवा दी थी। 

Leave a Reply