अभिषेक सारंग की क्रिकेट वर्ल्ड कप में भागीदारी

भोपाल । राजधानी के प्रतिष्ठित सारंग परिवार के लाड़ले अभिषेक सारंग ब्रिटेन में आयोजित आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भागीदार हो रहे हैं। वे फ्लैग टीम में चयनित हुए हैं और वे हर मैच में शामिल हो सकेंगे। अभिषेक सारंग इन्ग्लैंड में रहते हुए भोपाल और मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कानून के विद्यार्थी अभिषेक ऐसे तो भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन इन दिनों वे उच्च शिक्षा के लिए विश्व प्रसिद्ध क्वीन्स मैरी कालेज लन्दन, लन्दन यूनिवर्सिटी के स्कॉलर हैं। वे सांस्कृतिक के साथ ही खेल गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल आते रहे हैं। वर्ल्ड कप टीम की फ्लैग टीम में शामिल होने वाले वे संभवतः मध्यप्रदेश से पहले युवा होंगे। उनकी इस उपलब्धि पर दादा श्री कैलाश नारायण सारंग, पिता श्री विवेक सारंग और चाचा श्री विश्वास सारंग सहित अनेक मित्रों शुभचिंतकों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

क्या होती है फ्लैग टीम
मैच के शुरू होने से पहले क्रिकेटरों के साथ सम्बंधित देश के राष्ट्रीय या सम्बन्धित बोर्ड के फ्लैग लेकर चलने वाले प्रतिनिधि फ्लैग टीम के सदस्य होते हैं। वे राष्ट्रगान, गेम ब्रेक, पुरुस्कार वितरण के दौरान व अन्य अवसरों पर अहम भूमिकाएं निभाते हैं।

Leave a Reply