अमेजन ने किया नेटवर्क का विस्तार, रांची में सॉर्ट सेंटर लांच

रांची। अमेजन डॉट इन ने नेटवर्क विस्तार योजना के तहत झारखंड की राजधानी रांची में सॉर्ट सेंटर की स्थापना की है। इसके साथ ही अमेजन ने गोवा, विजयवाड़ा व सिलीगुड़ी में तीन साईटें जोड़ी है। रांची में सॉर्ट सेंटर की स्थापना के साथ ही अमेजन ने देश के 19 राज्यों में ग्राहक पैकेज के लिए अपने प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाकर 1.5 मिलियन वर्ग फीट कर लिया है। इस संबंध में अमेजन इंडिया के डायरेक्टर अभिनव सिंह ने कहा कि ग्राहकों को त्वरित डिलीवरी के लिए रांची में सॉर्ट सेंटर की स्थापना की गई है। इससे झारखंड के ग्राहकों को उच्चस्तरीय व गुणवत्ता युक्त सेवाएं मुहैया कराई जा सकेगी। इसके अलावा इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Leave a Reply