अर्जन भुल्लर बने पहले भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स विश्व चैंपियन 

अर्जन सिंह भुल्लर पहले भारतीय मिक्स्ड मार्शल आट्र्स विश्व चैम्पियन बने हैं। भुल्लर ने लगातार हैवीवेट चैम्पियन रहे ब्रैंडन द ट्रुथ वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी तौर पर नॉक आऊट कर यह उपलब्धि हासिल की है। भुल्लर ने वेरा को पहले राउंड में सववधानी से परखा और दूसरे राऊंड में वेरा को मैट पर गिराया और उन्हें तकनीकी तौर पर नॉक आऊट कर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं महिला एटम वेट मुकाबले में भारत की रितु फोगाट को हार का सामना करना पड़ा। रितु को स्थानीय स्टार बी ‘किलर बी’ एनगुयेन ने तीन नजदीकी राउंड के मुकाबले में हराया।  भुल्लर ने चैम्पियन बनने के बाद कहा कि भारत आपके लिए यह खिताब ले आया हूं। 
भुल्लर के नाम अब 11-1 का रिकॉर्ड हो गया है। पिछली 4 फाइट उन्होंने लगातार जीती हैं। दो जीत उन्हें यू.एफ.सी. तो 2 उन्हें वन चैम्पियनशिप से मिलीं। अब उनका अगला मुकाबला जी वॉन कांग के साथ होगा जोकि 5-0 से आगे चल रहा है। भुल्लर ने वॉन कांग के साथ अपनी अगले मैच पर कहा कि मैं इस खेल के शिखर पर पहुंच गया हूं। अब मैं प्रो रैसलिंग इंडस्ट्री पर हमला करना चाहता 
कैनेडा में जन्मे अर्जन 35 साल के हैं। उन्होंने दिल्ली 2010 कॉनवैल्थ गेम्स के फ्रीस्टाइल रैसलिंग के 120 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक भी जीता था। 106 किलो वजनी और 6.1 फीट लंबे अर्जुन 2014 से प्रोफैशनल फाइटिंग में सक्रिय हैं। वह अमेरिकन किक बॉक्सिंग अकादमी से भी खेलते हैं। 
वहीं महिला वर्ग में 
भारत की ओर से रितु भी रिंग में थीं। उन्होंने अब तक 4 मुकाबले जीते हैं लेकिन एनगुयेन के खिलाफ वह तीसरे ही राऊंड में हार गईं। अब रितु का वन चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 4-1 हो गया है हालांकि उनके मुकाबले के परिणाम पर खूब विवाद भी हुआ। अंपायरिंग पर सवाल उठे लेकिन यह मान्य नहीं हुए। 
 

Leave a Reply