अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर कर रणबीर को किया बर्थडे विश

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन विश किया। जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही अर्जुन ने आलिया भट्ट के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। अर्जुन ने इस मैसेज के जरिए रणबीर और आलिया से अपनी बात कही है।रणबीर के साथ शेयर की गई यह फोटो करीब 15 साल पुरानी है। ये तस्वीर तब की है जब अर्जुन सिर्फ 21 साल के थे। इंस्टाग्राम पर शेयर इस फोटो में अर्जुन थोड़े मोटे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर हमेशा की तरह अपनी एवरग्रीन स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो में अर्जुन और रणबीर के अलावा उनके कुछ और दोस्त भी हैं।फोटो के साथ अर्जुन ने रणबीर को विश करने के साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘इस पिक्चर को देखने के बाद ही मुझे अहसास हुआ कि मेरी बर्थडे ब्वॉय के साथ और बेहतर फोटोज होनी चाहिए। आलिया मैम आप इस सिलसिले में काम करें’।वहीं, इस फोटो में खुद का मजाक उड़ाते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरा कांफिडेंस तो देखिए कैसे में उस समय भी अपनी चेस्ट दिखा रहा था। फिलहाल इस फोटो पर आलिया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि इस पर आलिया क्या रिएक्ट करती हैं। अपने बर्थडे के दो दिन पहले रणबीर आलिया के साथ जोधपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं।
