अर्जुन तेंदुलकर के पसंदीदा ऑलराउंडर हैं स्टोक्स

मुम्बई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अपने पसंदीदा ऑलराउंडर का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने बताया कि उनके पसंदीदा ऑलराउंडर इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने ही 2019 विश्व कप फाइनल में पहले मैच टाई करवाया था और अंत में अधिक बाउंड्री के कारण न्यूजीलैंड को हार मिली थी। फेवरेट आलराउंडर के साथ ही अर्जुन ने प्रशंसकों के कुछ अन्य सवालों के भी जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने अर्जुन से उनके फेवरेट गेम के बारे में पूछा। इस पर अर्जुन ने ने पबजी का नाम लिया। जब उनके पसंदीदा बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में पूछा गया अर्जुन ने मिचेल स्टार्क और मिशेल जॉनसन का नाम लिया। इसी के साथ ही अर्जुन ने इस दौरान अपनी पसंदीदा महिला क्रिकेटर का भी खुलासा किया। अर्जुन बताया कि इंग्लैंड की डेनियल व्याट उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर है। गौर हो कि कोरोना वायरस के कारण विश्व सहित भारत में भी लॉकडाउन है। ऐसे में खिलाड़ी अपनी फैंस के साथ सोशन मीडिया के जरिए जुड़ रहे हैं। अर्जुन का ये सवाल-जवाब का सत्र भी इसीलिए रखा गया था।
 

Leave a Reply