अवैध तरीके से खरीदी गयी जमीन को कानूनी प्रक्रिया के तहत वास्तविक भूस्वामी को वापस होगी-भाजपा

रांची। झारखण्ड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और विधायक शिव शंकर उरावं ने राज्य के झामुमों नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सीएनटी एक्ट का उलंघन कर के अपने पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर जनजातीय जमीन खरीदने के सम्बन्ध मे कहा कि जो राजनीतिक दल और उसके नेता आदिवासी जल ,जंगल, जमीन की सुरक्षा और संरक्षण कदावा करते है, उनके द्वारा ऐसे कृत्य करना उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है ।
झारखण्ड सरकार ने क़ानूनी प्रक्रिया के तहत हेमंत सोरेन द्वारा राजू उरावं की जमीन को औने पौने दाम दे कर डरा धमका कर और दबाव बनाकर हासिल किया गया है, यह तो हेमंत सोरेन के कृत्य की मात्र एक बानगी है। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य भर मे सात जिलों मे कई एकड़ जमीन अवैध तरीके से खरीदी गयी और हथियाया गया, जिसपर सरकार गंभीरतापूर्ण समुचित क़ानूनी प्रक्रिया के तहत जाँच कर के अवैध तरीके से कब्जा की गयी वास्तविक भू रैयत को वापस कराएगी।
प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव ने कहा कि हेमंत सोरेन ने शादी के पश्चात गलत तरीके से अपनी पत्नी का पता भी पिता के पते पर दे कर खरीदारी की है। यह गुमराह करने वाला कृत्य है। थाना क्षेत्र के बाहर जनजाति समाज का कोई व्यक्ति यदि जनजाति समाज के व्यक्ति से कोई भूमि खरीदना चाहता है तो दोनों को एक ही थाना क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।
