अशोका गार्डन दशहरा उत्सव समिति में सर्वसम्मति से 4 कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा की उपस्थिति में आज अशोका गार्डन दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 4 कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किये गये। श्री गन्नू तिवारी को वरिष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष और श्री अखिल मिश्रा, श्री सचिन्द्र जैन गुड्डू और श्री तेजू जैन को कनिष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति अध्यक्ष श्री पी.एस. आनंद ने बताया कि जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा चारों कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ 5 अक्टूबर को दशहरा मैदान पर उत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
