अस्पताल बैड दिलाने की लालच देकर रुपए ऐंठते दो शख्स गिरफ्तार

राजकोट | राजकोट क्राइम ब्रांच ने अस्पताल बैड दिलाने की लालच देकर मरीजों के परिजनों से रुपए ऐंठने वाले दो शख्सों को गिरफ्तार कर लिया है| पकड़े गए दोनों शख्स अस्पताल के कर्मचारी हैं और दोनों ही मौजूदा विकट परिस्थितियों में कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से रुपए ऐंठते थे| राजकोट समेत राज्यभर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है| हालात यह है कि अस्पताल फूल हो चुके हैं और मरीजों को बैड नहीं मिल रहे| ऐसे में एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जो राजकोट के सिविल अस्पताल में बैड दिलाने का दावा कर रहा था| जिसके बदले में शख्स मरीजों के परिजनों से रुपए ऐंठता था| एक मरीज के परिजन से रु. 9000 लिए होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई| राजकोट क्राइम ब्रांच ने जामनगर से हितेश महिडा और जगदीश सोलंकी नामक दो शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गए दोनों शख्स सिविल अस्पताल के कर्मचारी हैं और मरीजों को बैड दिलाने के बदले में उन से रु. 9000 ऐंठते थे| हितेश और जगदीश कोन्ट्रेक्ट बेज पर सिविल अस्पताल में काम करते थे और एक महीने पहले ही जॉइन किया था| राजकोट शहर के एसीपी मामले की जांच कर रहे हैं|
