अहमदाबाद पूर्व सीट पर भाजपा ने हसमुख पटेल को दिया टिकट

अहमदाबाद | अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर भाजपा ने सीटिंग विधायक हसमुख पटेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है| बोलीवुड अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व के मौजूदा सांसद परेश रावल के चुनाव लड़ने से इंकार करने पर हसमुख पटेल को भाजपा ने टिकट दिया है| हसमुख पटेल अहमदाबाद के अमराईवाडी क्षेत्र से विधायक हैं| अहमदाबाद पूर्व पर अब हसमुख पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी गीता पटेल के बीच मुकाबला होगा| गीता पटेल पाटीदार आंदोलन से जुड़ी रही हैं और हार्दिक पटेल के आग्रह पर कांग्रेस ने गीता पटेल पर दांव खेला है| अहमदाबाद पूर्व सीट पर काफी गुप्तता को लेकर पीएम मोदी के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलों से माहौल गरमा गया था| गत लोकसभा चुनाव में परेश रावल ने जबर्दस्त मार्जिन से जीत दर्ज की थी| उनके चुनाव लड़ने से इंकार के बाद इस सीट पर वल्लभ काकडिया, मनोज जोशी, सीके पटेल इत्यादि के नाम पर चर्चा थी| अहमदाबाद पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाटीदार रहते हैं और पाटीदार आंदोलन का असर भी इसी क्षेत्र में ज्यादा दिखाई दिया था| भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पाटीदार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं| देखना होगा कि पाटीदार किसके साथ जाते हैं|

Leave a Reply