अहमदाबाद में 100 में से 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है
अहमदाबाद | गुजरात में कोरोना की स्थिति दिन ब दिन भयावह होती जा रही है| खास कर अहमदाबाद और सूरत में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है| सोमवार को अहमदाबाद में शहर में कोरोना के 602 नए मरीज सामने आए थे| अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के इंचार्ज डीन डॉ. प्रवीण शाह के मुताबिक शहर में प्रति 100 में से 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है| वायरस का स्वरूप बदला होने की वजह से संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है| एक समय के कोरोना के होटस्पोट और डेथस्पोट अहमदाबाद शहर में सोमवार को लगातार चौथे दिन 400 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं| शहर में तीन लोगों की मौत के साथ मृतांक 2348 पर पहुंच गया है| पिछले कुछ समय से शहर में पोजिटिव केसों का रेशियो तेजी से बढ़ा है| फिलहाल 100 सैम्पल में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है| एन्टीजन टेस्ट के साथ ही फिलहाल 800 जितने आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जा रहे हैं| कुछ समय पहले 100 से अधिक लोगों की टेस्टिंग में एकाद कोरोना संक्रमित मरीज मिलता था| सर्वेलन्स के मामलों में भी 500 में से एकाद व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आता था| कोरोना का टीका लगवाने के बाद जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनके सैम्पल पूना की लैब में भेजे गए हैं| टीका लगवाने के बाद संक्रमित लोगों में कोरोना के कोई गंभीर असर नहीं है| अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक जेपी मोदी के मुताबिक फिलहाल अस्पताल में 60 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है| 180 मरीजों की स्थिति स्थिर है| एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती होनेवाले संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है| गत 8 मार्च को सिविल अस्पताल में 8 मरीज दाखिल हुए थे, लेकिन पिछले कई दिनों से प्रति दिन 70 से अधिक मरीज आ रहे हैं| हांलाकि अस्पताल में दाखिल होनेवाले मरीजों के मुकाबले 80 प्रतिशत मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया जा रहा है|
चेतना/30 मार्च
अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात में कोरोना की स्थिति दिन ब दिन भयावह होती जा रही है| खास कर अहमदाबाद और सूरत में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है| सोमवार को अहमदाबाद में शहर में कोरोना के 602 नए मरीज सामने आए थे| अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के इंचार्ज डीन डॉ. प्रवीण शाह के मुताबिक शहर में प्रति 100 में से 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है| वायरस का स्वरूप बदला होने की वजह से संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है| एक समय के कोरोना के होटस्पोट और डेथस्पोट अहमदाबाद शहर में सोमवार को लगातार चौथे दिन 400 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं| शहर में तीन लोगों की मौत के साथ मृतांक 2348 पर पहुंच गया है| पिछले कुछ समय से शहर में पोजिटिव केसों का रेशियो तेजी से बढ़ा है| फिलहाल 100 सैम्पल में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है| एन्टीजन टेस्ट के साथ ही फिलहाल 800 जितने आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जा रहे हैं| कुछ समय पहले 100 से अधिक लोगों की टेस्टिंग में एकाद कोरोना संक्रमित मरीज मिलता था| सर्वेलन्स के मामलों में भी 500 में से एकाद व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आता था| कोरोना का टीका लगवाने के बाद जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनके सैम्पल पूना की लैब में भेजे गए हैं| टीका लगवाने के बाद संक्रमित लोगों में कोरोना के कोई गंभीर असर नहीं है| अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक जेपी मोदी के मुताबिक फिलहाल अस्पताल में 60 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है| 180 मरीजों की स्थिति स्थिर है| एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती होनेवाले संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है| गत 8 मार्च को सिविल अस्पताल में 8 मरीज दाखिल हुए थे, लेकिन पिछले कई दिनों से प्रति दिन 70 से अधिक मरीज आ रहे हैं| हांलाकि अस्पताल में दाखिल होनेवाले मरीजों के मुकाबले 80 प्रतिशत मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया जा रहा है|