आंध्र और तेलंगाना से दूसरे राज्यों में जा रहे लोग दिल्ली में वाहन से न उतरें : डीडीएमए

दिल्ली में कोरोना के केसों में आई कमी को बरकरार रखने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश जारी कर कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली होते हुए सड़क मार्ग से अन्य राज्यों में जा रहे लोगों को बिना रुके अपनी यात्रा जारी रखने की इजाजत होगी, बशर्ते वे दिल्ली में अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरें।

डीडीएमए ने छह मई को ऐलान किया था कि इन दोनों राज्यों से परिवहन के किसी भी माध्यम से दिल्ली आ रहे लोगों को 14 दिन के अनिवार्य सरकारी क्वारंटाइन में जाना होगा।

डीडीएमए ने गुरुवार को एक आदेश में कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सड़क मार्ग से दिल्ली होते हुए अन्य राज्य जाने वाले लोगों को अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति है, बशर्ते वे दिल्ली में अपने वाहन से नहीं उतरे नहीं। 

कोरोना के 3,231 नए मामले केस, 233 लोगों की मौत

दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में कोरोना के 3,231 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 233 और लोगों की मौत के बाद शहर में इससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22,579 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में अब संक्रमण की दर 5.5 प्रतिशत पर आ गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 3,231 नए मामले सामने आए, शहर में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चार हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामलों में कमी का एक बड़ा कारण है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-18 के 3,846 नए मामले सामने आए थे और इससे 235 और लोगों की मौत हुई थी। 

Leave a Reply