आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोप में 4 गिरफ्तार

दादरी दादरी कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड स्थित दूध की डेरी पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगने के आरोप में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। दो फरार हो गए। इनके कब्जे से 26 हजार कैश, एलईडी, सेटटॉप बॉक्स, 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
दादरी के सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि रेलवे रोड पर निमार्णाधीन आरओबी के पास गणेश दूध की डेरी में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। हिरासत में लिए आरोपियों में एक दूध खरीदने वाला दूसरा एक एडवोकेट है, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। जबकि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दादरी के पंचवटी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार, तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी बॉबी उर्फ विरेंद्र शर्मा, कटहेरा गांव निवासी अमित, समाना निवासी रोहित शर्मा आईटीआई के छात्र के रूप में हुई है।
