आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, माफी नहीं मांगी तो लोकसभा स्पीकर करेंगे कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, लोकसभा के साथ सभी पार्टियों के सभी फ़्लोर लीडर की बैठक हुईं है, जिसमें तय हुआ हैं कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सोमवार को आज़म खान को सदन में माफ़ी माँगेने के लिए कहेंगे. अगर आज़म खान माफ़ी नहीं माँगते हैं तो लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आज़म खान पर कड़ी कार्यवाई करेंगे.
लोकसभा के साथ सभी पार्टियों के फ़्लोर लीडर की बैठक ख़त्म हो गई है. बैठक में तय हुआ हैं कि स्पीकर आज़म खानको सदन में माफ़ी माँगेने के लिए कहेंगे. अगर आज़म खान माफ़ी नहीं माँगते हैं तो लोकसभा स्पीकर आज़म खान के खिलाफ एक्शन लेंगे. लोकसभा स्पीकर और सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ मीटिंग में भी यही तय हुआ.
इससे पहले बीजेपी सांसद रमा देवी संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने पहुंची थीं. माना जा रहा है कि प्रह्लाद जोशी से मिलकर रमा देवी आज़म खान की सदस्यता को ख़त्म करने की अपील करेंगी.
तीन तलाक पर बहस के दौरान की आपत्तिजनक टिप्पणी
बता दें कि लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को आजम खान ने उस दौरान स्पीकर की चेयर पर बैठीं बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि उन शब्दों को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया. उनके बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ. तब भी ओम बिड़ला ने आजम खान से अपने शब्द वापस लेने की मांग की थी, उनके समर्थन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी खड़े हुए थे. शुक्रवार को इस मसले पर सदन की सभी महिला सांसदों समेत दूसरे दलों ने भी आजम खान के आचरण की निंदा की.
