आज पाकिस्तान रंगे हाथों पकड़ा गया है, सारी दुनिया को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। निराला नगर मैदान पर आयोजित रैली स्थल से प्रधानमंत्री 6620 करोड़ की सौगात देंगे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के कानपुर के निराला नगर मैदान में पहुंचे, तो चारों तरफ से मोदी-मोदी की गूंज आने लगी। मंच पर चढ़ते ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जय श्री राम के नारे लगाए। मंच पर मौजूद भाजपाईयों ने माला पहना कर पीएम का स्वागत किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भारत माता व जय श्रीराम के जयघोष से कार्यक्रम की शुरुआत की। 
3: 30  बजे, स्वार्थ की राजनीति के कारण राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे हैं उसका लाभ आतंकी के सरपर्ती उठा रहे हैं। आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव हैं। आज पाकिस्तान रंगे हाथों पकड़ा गया है, पूरी दुनिया में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है।

3: 28 बजे, पीएम ने मंच से शहीदों अमर रहें के नारे लगाए। अब लगता है कि भारत में दम है, सेना जो तय करती है उसे करके रहती है। सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तान को जो अच्छ लगे वो बातें हमारे हिंदुस्तान में बैठे लोग कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

3: 26 बजे, कानपुर की धरती पर एक बात फिर से दोहराना चाहता हूं 2022 जब भारत की आजादी हर व्यक्ति से कर पर छत होगी। धरती पर काम करके दिखाने वाली ये सरकार आपके सामने मौजूद है। मंच से पीएम ने पुलवामा आतंकी में शहीद श्याम बाबू और बड़गाम में शहीद दीपक पाण्डेय को नमन किया।

3: 23 बजे, जल्द ही कानपुर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। अब तक पीएम आवास के अंतर्गत देश में लगभग डेढ़ करोड़ घर बन चुके हैं। इससे पहले की सरकार 25 लाख घर ही बना पायी थी। गंगा को साफ करने में हजारों करोड़ रूपये गया लेकिन पॉकेट में या पानी में किसी को पता नहीं चला।

3:20 बजे, यूपी में शुरू हो चुके डिफेंस कॉरिडोर की पूरी ताकत कानपुर को मिलने वाली है। पूरे यूपी में सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेस वे, रेलवे, एयर वे का जाल बिछाया जा रहा है। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा चुकी है। जल्द ही कानपुर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते थे कानपुर में डेढ़ लाख घर। सरकारों की नियत काम करने की होती तो अंधेरा पहले ही दूर हो जाता। 

3:16 बजे, मंच से पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि करोड़ो रुपए गंगा को अविरल बनाने के नाम पर लिए गए लेकिन गंगा की गंदगी दूर नहीं हुई। तिजोरी तो खाली हो गयी लेकिन गंगा जी में गंदगी बनी ही रही। भाजपा ने देश की जनता को यकीन दिलाया है कि नामुमकिन भी अब तो मुमकिन है।

3:10 बजे, पीएम ने अपने संबंधोन में सौभाग्य योजना के तहत जनता को दी गयी सुविधा के बारे में चर्चा की। सिर्फ कानपुर के डेढ लाख से ज्यादा लोगों को बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा मिटाया गया है। पीएम ने कहा कानपुर के लोगों के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। 

3: 05 बजे, पीएम मोदी ने लखनऊ मेट्राे को हरी झंडी दिखाई इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे और पनकी पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मंच पर चढ़ते ही पीएम मोदी ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि नारों की गूंज सीमा पर खड़े जवानों को सुनाई देनी चाहिए।

2:52 बजे, सीएम योगी ने कहा कि अब तक जिन कार्यों को नामुमकिन कह कर देश की जनता को वंचित रखा गया था 2014 के बाद मोदी जी ने उसे मुमकिन बना दिया। क्योंकि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन हैं, उन्होंने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।सीएम योगी ने लगाए मोदी हैं तो मुमकिन हैं के नारे।

2:47 बजे, सांसद जोशी ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ विकास हो रही है। अर्थव्यवस्था छलांग लगाते-लगाते चीन को पछाड़ने की कगार पर पहुंच गयी है। भारत की सेनाएं सीमा पार कर शत्रुओं से लोहा ले रही हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि इससे पहले की सरकारें नपुंसक थीं।

2:42 बजे,रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा लक्ष्मी जी न हाथ के पंजे पर बैठ कर आती हैं, न सपा की साईकिल पर बैठकर आती हैं न बसपा के हाथी पर बैठकर आती हैं, ये विकास रूपी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं,, डिप्टी सीएम बोले 100 में 60 हमारा है बाकी सब बंटवारा है।

2:38 बजे, डिप्टी सीएम ने कहा प्रयागराज के कुंभ में मोदी जी ने जिस प्रकार से सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर समरसता का संदेश दिया है, उस प्रकार कोई नहीं कर सकता। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद सिर्फ जनता मोदी के साथ रहे बाकी सब एक हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता। डिप्टी सीएम के बाद सांसद मुरली मनोहर जोशी जी मंच को संबोधित करने पहुंचे।

2:35 बजे, डिप्टी सीएम के बाद सांसद मुरली मनोहर जोशी जी मंच को संबोधित करने पहुंचे। प्रयागराज के कुंभ में मोदी जी ने जिस प्रकार से सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर समरसता का संदेश दिया है, उस प्रकार कोई नहीं कर सकता। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद सिर्फ जनता मोदी के साथ रहे बाकी सब एक हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता। 

Leave a Reply