आज शादियों के शुभ मुहूर्त, लेकिन न बजेगा बैंड न निकलेगी बारात

भोपाल । विवाह के लिए आवश्यक गुरु और शुक्र के तारे के उदय होने के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होने का सिलसिला 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है। पांच मुहूर्त होने के बाद भी अप्रैल माह में न बारात निकल रही और ना ही फेर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लगे जनता कप्यू में जिला प्रशासन द्वारा विवाह समारोह की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते जिन परिवारों में वैवाहिक आयोजन थे उन्होंने शादियों को जून जुलाई में आगे बढ़ा दिया है। अप्रैल के साथ मई के प्रथम व दूसरे सप्ताह के शादियों के आयोजन पर भी संकट खड़ा हो गया है।
पं. हर्षल व्यास ने बताया कि मेरे पास 25, 26 अप्रैल और 1 व 2 मई सहित पांच शादियों की बुकिंग थी लेकिन स्वजनों ने इन्हें निरस्त कर दिया। नई तारीख भी अब जून-जुलाई की निकाली जा रही है। मई के पहले और दूसरे सप्ताह में भी बड़ी संख्या में शादियां है। इन पर भी संकट खड़ा हो गया है। जनता कर्फ्यू के बाद मई में क्या स्थिति बनती यह उस पर निर्भर करता है। पं. प्रदुम्न दीक्षित ने बताया कि इस माह के विवाह के लगभग सभी आयोजन निरस्त कर दिए गए है।

Leave a Reply