आज 13 हजार लोगों को दी गई रोग प्रतिरोधक दवाईयां

जबलपुर। शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में रविवार को शहर के 15 स्थानों में 13 हजार 706 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गई । प्रधानाचार्य डॉ. अहिरवाल ने बताया कि रोग प्रतिरोधक दवाइयाँ देने के लिए गठित 13 दल अपने-अपने क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में भ्रमण कर दवाइयों का वितरण कर रहा है।   इस दल ने शहर के शिवनगर दमोहनाका, बर्मन मोहल्ला सांईधाम सुखसागर ब्लू, लालकुआं संतनगर बस्ती, ओमती सिविल लाइन एरिया, घमापुर, शीतलामाई, मिलौनीगंज छोटा फुहारा, तिलहरी विस्थापित कालोनी शुभम् रेजीडेंसी, जसूजा सिटी एवं आसपास की बस्ती, पटेल नगर महाराजपुर, रानीपुर माली मोहल्ला मदनमहल, सर्वोदय बस्ती रानीताल, बागड़ा दफाई काली माई चबूतरा पोलीपाथर, गंगामैया रांझी और महात्मा गांधी वार्ड के क्षेत्रों में लोगों को आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां प्रदान की गई ।

Leave a Reply