आज 22 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हुई

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। आज 22 नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में पहले मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, लखनऊ में दो और मरीज पाए गए हैं। राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं। 

 

कुल संक्रमित 173भारतीय 148विदेशी 25
राज्यकुल संख्याभारतीयविदेशीठीक हुए
महाराष्ट्र474430
केरल272523
हरियाणा173140
दिल्ली171615
यूपी191814
कर्नाटक151500
राजस्थान7523
लद्दाख8800
तमिलनाडु2201
जम्मू-कश्मीर4400
पंजाब1100
तेलंगाना6421
आंध्र प्रदेश2200
ओडिशा1100
उत्तराखंड1100
पश्चिम बंगाल1100
चंडीगढ़1100
पुड्डुचेरी1100
छत्तीसगढ़1100

कर्नाटक में एक और मामले की पुष्टि
कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक और मामले पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने यह जानकारी दी।

कपड़े धोने वाले कर्मचारियों ने मरीजों के वार्ड से आने वाले कपडों को धोने से किया इनकार
महाराष्ट्र के यवतमाल अस्पताल में कपड़े धोने वाले कर्मचारियों ने उस पृथक वार्ड से आने वाले कपड़ों को धोने से इनकार कर दिया जिसमें कोरोना वायरस के तीन मरीज भर्ती हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी करेंगे घर से काम
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते देश के प्रमुख कारोबारी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है और समूह अस्पताल, खुदरा दुकानों तथा दूरसंचार जैसे उपभोक्ता से सीधे रूबरू होने वाले कारोबारों में न्यूनतम कर्मचारियों से काम चलाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों और व्यापार पर नए कोरोनावायरस (कोविड -19) के प्रकोप के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए लगभग हर तीसरे दिन एक बैठक करेंगे।

लखनऊ में दो और नए कोरोना संक्रमित मरीज
लखनऊ में कोरोना वायरस के दो और मरीज सामने आए हैं। दोनों को केजीएमसी में भर्ती कराया गया है। दोनों संक्रमित मरीजों के नमूने बुधवार को लिए गए। आज आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज निशातगंज तो दूसरा लखीमपुर का रहने वाला है। 

छत्तीसगढ़ में पहले मामले की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में लंदन से लौटी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। युवती और उसके माता पिता को रायपुर के एम्स में निगरानी में रखा गया है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक करन पीपरे ने बताया कि रायपुर निवासी 24 वर्षीय एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित
आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईसीएमआर में 826 नमूनों का परीक्षण, एक भा पॉजिटिव नहीं 
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि 826 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि
आंध्र प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे मामले की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा एक शख्स इस विषाणु से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘युवक को ओंगोले में रिम्स के अलगाव वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।’

मुंबई में दो महिला संक्रमित, प्रदेश में कुल संख्या 47 हुई
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुंबई में दो नए कोविड-19 के मरीज सामने आए हैं। ब्रिटेन की यात्रा से लौटी एक 22-वर्षीय महिला और दुबई से वापस आई उल्हासनगर की एक 49 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राज्य में सकारात्मक मामलों की संख्या 47 तक पहुंच गई है।

Leave a Reply