आत्मकथा में अहम खुलासे करेंगे अफरीदी

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ का विमोचन इस माह कें अंत में 30 अप्रैल को होगा। इसमें अफरीदी अपने जीवन से जुड़े अहम खुलासे करेंगे। अफरीदी ने कहा कि इस किताब में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। इस आत्मकथा को टीवी एंकर और प्रसारणकर्ता वजाहत एस खान ने लिखा है। उन्होंने अफरीदी के करियर के अलावा इस आलराउंडर के करियर से जुड़े सभी प्रकरणों और विवादों को भी किताब में जगह दी है। 39 साल के अफरीदी ने अप्रैल 2016 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट, 398 एकदिवसीय और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की अगुआई करने वाले अफरीदी दुनिया भर में टी20 लीग में खेल रहे हैं। इस क्रिकेटर ने हाल में पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेला था। 

Leave a Reply