आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप से तीन बरी

जिला व सेशन जज बीएस संधू की अदालत ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों से पति-प|ी समेत तीन लोगों को बरी करने का आदेश दिया है। 

पुलिस थाना सिटी-2 मालेरकोटला में 24 सितंबर 2016 को दर्ज मामले के अनुसार खुदकुशी कर चुकी लड़की की माता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12वीं कक्षा में पढ़ती उसकी 19 वर्षीय लड़की ने कोई जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद सलीम निवासी किला रहमतगढ़ मालेरकोटला व उसकी प|ी सकीला व पुत्र फिरोज खां फौजी के खिलाफ लड़की को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में चालान पेश किया। अब अदालत में सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने तीनों को बरी करने के आदेश दिए हैं। 

गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला 

पलटे ट्रक से सिलेंडर दूसरे ट्रक में भरते कर्मचारी। 

अमरगढ़| मूलावद्धा-सलेमपुर रोड पर मंगलवार सुबह इण्डेन गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। हालांकि ट्रक पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ तथा ट्रक ड्राइवर भी बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को इण्डेन कंपनी के सिलेंडर ट्रक में भरकर ड्राइवर बलजीत सिंह सलेमपुर से अमरगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह मूलावद्धा-सलेमपुर रोड पर पहुंचा तो महाराजा पैलेस के नजदीक ट्रक के आगे पशु आ जाने के कारण ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक सड़क की बजाय खेतों में मिट्टी में जाकर पलटने से सिलेंडर फटने से बचाव हो गया, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कंपनी का दूसरा ट्रक मंगवाकर उसमें सिलेंडर लोड कर ले जाए गए। इस दौरान मौके पर कवरेज करने के लिए पहुंचे पत्रकारों की टीम के साथ ट्रक ड्राइवर व कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया व उन्हें कवरेज करने से रोकने की कोशिश की गई। 

Leave a Reply