आधार-कार्ड धारक आम आदमी अधिकार वेलफेयर सोसायटी का गठन

इन्दौर । आधार-कार्ड धारक आम आदमी अधिकार वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया, जिसमें आधार कार्ड के जनक सुनील जायसवाल, इन्दौर को अध्यक्ष एवं जबलपुर से समाजसेवी आशीष शिवहरे सचिव मनोनीत किया गया।
संस्था के प्रचार सचिव कमल बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था आधार कार्ड धारकों के हित के लिए व्यापक जन जागरण अभियान के तहत देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक कार्य कर रही है। देशभर में हर आम आदमी का आधार होना सरकार ने मान्य किया है, जिसके तहत आज भी कई ऐसे नागरिक हैं जिनके आधार कार्ड नहीं बने है या फिर बने हैं तो उसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कागजी कार्रवाई से परेशान हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर सोसायटी अध्यक्ष सुनील जायसवाल द्वारा आम आदमी को उसका हक दिलाने के लिए सरकार से मुलाकात करेंगे।
सुनील जायसवाल और आशीष शिवहरे की नियुक्ति पर आधार जायसवाल, कार्ड शिवहरे, कमल साबू, राधाकिशन जायसवाल, पप्पू हार्डिया, एस.एम.टी. अशोक जायसवाल, राहुल जायसवाल, श्रीमती अर्चना जायसवाल, शिक्षा नायक करण मैनेरिया, बाबूलाल पंवार, श्रीमती माधुरी जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, लालू जायसवाल, सुभाष जायसवाल, छोटू जायसवाल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
