आपकी मदद करना हमारा हमारा उद्देश्य : नारी शक्ति टीम

बिलासपुर । नारी शक्ति टीम हमेशा से लड़कियों महिलाओं व सामाजिक कार्यो में आगे रहने वाली संस्था है जो विगत कई वर्षो से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही जब से कोरोनॉ काल प्रारंभ हुआ तभी से नारी शक्ति टीम की सदस्या काफी सक्रिय रूप से आमजन तक मदद करने में लगी नही है इस बार नारी शक्ति टीम के सदस्यों ने आप अपनी अपनी एक एक जि़मेदारी लेकर अपना नम्बर सार्वजनिक कर दिया जैसे अदिति देवांगन , प्रीतिं सिंह हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध करवाना, प्रियंका सिंह, लता यादव भोजन व्यवस्था करवाना, नीतिशा पमनानी वर्षा चंद्रवंशी ऑक्सीजन सिलेंडर मेडिसिन या फिर किसी भी अन्य चिकित्सक समान उपलब्ध करवाना , यह सभी एक टीम के रूप में अलग अलग जिले से फोन के माध्यम से कार्य कर रहे , नारी शक्ति टीम में अब तक 150 से ऊपर लडकिया जुड़ कर कार्य कर रही जो आज के युग के लिए प्रेडणा दे रही , यह लडकिया सभी प्रकार की समाजिक मदद करने के प्रयास में रहती है , इस टीम के सयोंजक धनंजय गोस्वामी का कहना है आज के समय मे लडकिया हर क्षेत्र में आगे है तो मदद करने में क्यों नही आज के युग की लड़कियां लड़को से कम नही , टीम के सदस्यो का कार्य काफी सराहनीय है इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है ।
