आप उम्मीदवार को यहूदी कहने पर कांग्रेस नेता पर भड़के ‎सिसो‎दिया 

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार आतिशी की धर्म को लेकर एक बार फिर तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं। दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद ने दावा किया है कि आतिशी यहूदी हैं और उन्हें वोट न करें। आप नेता नागेंद्र शर्मा ने आसिफ के बयान वाला वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, हमारा मजहब कहता है ‎कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में हैं सब भाई-भाईद। लेकिन यहूदी की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। ये बात आपको घर-घर पहुंचानी है। आपने आम आदमी पार्टी को वोट दे दिया, झाड़ू को वोट दे दिया लेकिन अगर आपने यहूदी को वोट दिया तो आपसे हमारी शिकायत है। इस बयान पर नागेंद्र ने कहा ‎कि कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। ओखला के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने आतिशी को यहूदी बताया है और कहते हैं कि उन्हें मुस्लिम स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा से कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए अरविदंर सिंह लवली भी बेशर्मी से चुप है। सबूत यहां हैं। वहीं आसिफ पर बयान देने के बहाने आप नेता मनीष सिसोदिया ने आतिशी की जाति भी बता दी। 
उन्होंने कहा ‎कि मुझे दुःख है कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे है। जेपी और कांग्रेस वालो! जान लो- आतिशी सिंह है उसका पूरा नाम, राजपूतानी है। कांग्रेस नेता के दावों पर आतिशी ने कहा ‎कि ये कांग्रेस की बौखलाहट को दिखाता है। कांग्रेस नेता झूठ पर उतर आए हैं। मैं पंजाबी हिंदू परिवार से आती हूं। मेरे पिता का नाम विजय सिंह है। मेरा जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। बयानबाजी बतलाती है कि कांग्रेस न सिर्फ हार रही है बल्कि उनकी जमानत भी जब्त होने वाली है। दिल्ली की सात और हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 2014 के चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

Leave a Reply