आरसीबी के कप्तान विराट पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना 

मुंबई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को दोहरा झटका लगा है।  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हार के बाद धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है। सीएसके ने इस मुकाबले में आरसीबी को 69 रनों से हरा दिया। इस मैच में सीएसके ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर आरसीबी को 9 विकेट पर 122 रनों पर ही रोक दिया। 
आईपीएल के अनुसार, ‘‘आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर सीएसके के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये आचार संहिता के अनुसार जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही कहा गया, ‘‘यह धीमी ओवर गति के लिये टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।'' विराट ने इसे स्वीकार कर लिया है, इसलिए आगे सुनवाई की कोई जरुरत नहीं है। 
 

Leave a Reply