आसमान में छाए काले बादल

दिल्ली | मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश रुक-रुक के दो अक्तूबर तक होगी। बीच-बीच में धूप व बादल आसमान में आते-जाते रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ रहने लगेगा।
दिल्ली में बीते तीन दिन से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रहेगी है। कभी बादल कभी धूप का यह खेल अभी चलता रहेगा। दो दिन के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बदलाव के कारण 30 सितंबर से फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, यह दो अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि यह बारिश कुछ स्थानों पर ही होगी। इस कारण तापमान में भी गिरावट होगी।
मौसम में बदलाव के कारण अब तापमान भी कम होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी रही। इस कारण से तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मुंगेशपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जाफरपुर केंद्र पर 32.5 डिग्री सेल्सियस व मयूर विहार में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश रुक-रुक के दो अक्तूबर तक होगी। बीच-बीच में धूप व बादल आसमान में आते-जाते रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ रहने लगेगा। इस दौरान तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
