आसान किश्तों पर प्लॉट देने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की, दो भूमाफिया गिरफ्तार

कोटा । जवाहर नगर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी भूमाफिया को गिरफ्तार किया है। उन पर एक दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि शहर में लंबित प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी राजेश मील व वृत्ताधिकारी प्रथम संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस पर जवाहर नगर सीआई प्रमेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए दो हजार के इनामी भूमाफिया मनीष शर्मा व सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर थाने में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज हैं। जवाहर नगर सीआई प्रमेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि जवाहर नगर में २१०७ में अलग-अलग लोगों के द्वारा इन खिलाफ रिपोर्ट दी गई थी। इसपर पुलिस ने करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनके एक साथ भानु दाधीच पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि मनीष शर्मा पुत्र प्रेम चंद शर्मा निवासी मोखा पाड़ा व सुनील उर्फ ङ्क्षरकू पुत्र जगदीश निवासी किशोरपुरा गेट के पास रेतवाली की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इन दोनों के कोटा में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने विनायक प्रॉपर्टी व राज प्रॉपर्टी नाम से दो ऑफिस खोल रखे थे। उनमें जरूरतमंद लोगों को आसान किश्तों में भूखण्ड उपलब्ध बेचा करते थे। बंधा धर्मपुरा की तरफ लोगों को ले जाकर वहां पर किसी भी भूखंड को बता देते थे। लोगों को फर्जी दस्तावेज बना देते थे। इसके बाद भूखंड का एडवांस पैसे लेते थे। इसके बाद लोगों से किश्तों में पैसे वसूल करते और जब पूरा पैसा हो जाता था तो यह लोग ऑफिस को बंद करके फरार हो जाते थे। इनके द्वारा कई लोगों को तो फर्जी दस्तावेज बनाकर दिए जाते थे।
