इंस्टाग्राम पर आईफोन का विज्ञापन देकर ठगी

इंस्टाग्राम पर आईफोन का विज्ञापन देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने एक बैंककर्मी से बैंक खाते में पैसे मंगवा लिए लेकिन उसे फोन मुहैया नहीं करवाया। आरोपी ने पीड़ित का फोन और इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत की। रोहिणी जिला की साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इसी तरह से कई अन्य लोगों से ठगी को अंजाम दे चुका होगा।किराड़ी सुलेमान नगर निवासी बिट्टू कुमार एक निजी बैंक में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में बिट्टू ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में उसने इंस्टाग्राम के पेज पर आई फोन का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में आईफोन को 50 हजार रुपये में बेचे जाने की बात कही गई थी। बिट्टू ने विज्ञापन देने वाले से फोन पर बात की। उसने बिट्टू को बताया कि फोन किश्त पर भी मिल जाएगा। इसके लिए उसे 20 हजार रुपये का ऑनलाइन पैमेंट करना होगा।

Leave a Reply