इमलीखेडा में 14 पेटी शराब जप्त:कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन आरोपियों पर दर्ज किया प्रकरण

 मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाजार में की गई बड़ी कार्यवाही
    इमलीखेड़ा में मिली दूसरी सफलता, शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। कोरोना काल मे भी सट्टे का कारोबार जारी है खासकर आईपीएल की हर गेंद पर सटोरिये दांव लगाने से भी नही चूक रहे हैं, ऐसे ही सटोरियों पर आज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मनोज राज भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार रात लगभग 11 बजे बुधवारी बाजार निवासी ऋषभ साहनी के घर दबिश दी गयी। कार्रवाई के दौरान मौके पर ऋषभ और आशीष उर्फ अल्लू जैन को आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सटोरियों से छह मोबाइल, 65 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों सटोरियों नेबताया कि वे सट्टा कारोबारी मोनू द्विवेदी उर्फ एमडी से लाइन लेकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने ऋषभ साहनी, आशीष उर्फ अल्लू जैन और मोनू द्विवेदी के खिलाफ धारा 3/4, सट्टा एक्ट की धारा 4 क, 109 के तहत कार्रवाई की है।हर गेंद पर लग रहे थे दांव..आईपीएल मैच में सटोरिये हर गेंद और रन पर दांव लगा रहे जिसमे एक बाहर के सटोरिये को लाखों का कारोबार दे रहे थे। जिसमे मुख्य रूप से कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली टीआई श्री भदौरिया के अलावा एएसआई अजय सल्लामे, आरक्षक शेख मंजूर, पन्नालाल इवनाती, आईटी सेल से आदित्य, अखिलेश, नितिन, मोहित, प्रेमप्रकाश शामिल थे।

कोरोना काल में हो रही थी शराब तस्करी, कोतवाली पुलिस ने 14 पैटी शराब की जप्त

कोरोना कफ्र्यु के दौरान पूरे जिले में शराब दुकान भी बंद की गई है, बावजूद इसके शराब माफिया अवैध रूप से शराब तस्करी करने से भी नहीं चूक रहे है, आज कोतवाली पुलिस ने कुछ ऐसे ही शराब तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पास से लगभग 50 हजार रूपए की अवैध शराब जप्त की है। कोतवाली टीआई मनीष राज भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इमलीखेड़ा चौक में रहने वाले रोहित साहू के द्वारा अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी जिसकी सूचना मिलने के बाद कोतवाली की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके घर के पीछे रखी 14 पेटी शराब जप्त कर ली, आरोपी को पुलिस ने प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर लिया है, तथा मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply