इश्क माय रिलिजन’ फिल्म के पोस्टर में श्री हरमंदिर साहिब की फोटो छापने पर रोष, लिखित शिकायत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म निर्माता गुरदीप ढिल्लों की फिल्म इश्क माय रिलिजन के एक पोस्टर में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर पर एतराज जताया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के निर्देश के बाद सचिव मंजीत सिंह बाठ ने पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव को ढिल्लों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है।
शिकायत में एसजीपीसी ने ढिल्लों के खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की कानूनी धाराओं के अनुसार मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। भाई लौंगोवाल ने कहा कि इस फिल्म के पोस्टर में फिल्मी कलाकारों का अंदाज अश्लील है। इस पोस्टर के जारी होने के बाद सिख संगत में रोष है। श्री हरमंदिर साहिब सिखों के लिए एक पवित्र स्थान है।

इससे सिखों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही एसजीपीसी ने विदेशों में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को ब्रांड बनाकर आटा व चावल बेचने पर भी विरोध प्रकट किया है।

Leave a Reply