इसरो के पूर्व अध्यक्ष, फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित  

नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी लॉर्ड नेशनल डी ला लिगियन डी ऑनर' से सम्मानित किया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत एलेग्जेंडर जीगलर ने कुमार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। एक बयान में बताया गया है कि सम्मान कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के अध्यक्ष जीन येव्स ले गाल भी मौजूद रहे। बयान के मुताबिक फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के विकास में एएस किरण कुमार के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है। 

Leave a Reply