इस खूबसूरत महिला ने करवाया कोरियाई देशों का मिलन, जानें शख्सियत

हालांकि दोनों कोरिया देशों को पास लाने की इस कोशिश के पीछे सबसे ज्यादा पसीना एक महिला ने बहाया है.यह खूबसूरत महिला और कोई नहीं किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग हैं.आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी छोटी बहन को अपना सिपहसालार बनाया है.उत्तर कोरिया की ओर से नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में देश के ऑनरेरी अध्यक्ष किम योंग नैम, विदेश मंत्री री योंग हो और किम की बहन किम यो जोंग भी हैं.किम यो जोंग उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी के प्रोपेगैंडा एंड एजिटेशन डिपार्टमेंट की निदेशक हैं.7 दशक पहले स्थापित हुए इस देश मे मीडिया को सेंसर करने और सत्ताधारी परिवार की छवि को मजबूत करने का काम यह विभाग करता हैकिम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान सियोल का ऐतिहासिक दौरा भी किया था.
अपने सभी भाई बहनों में किम जोंग को सबसे ज़्यादा भरोसा अपनी बहन किम यो जोंग पर है. इसीलिए उसने उसे पार्टी में पोलित ब्यूरो का सदस्य बनाया है. जिसके बाद उसका ओहदा अपने भाई के बाद सबसे बड़ा हो गया है.किम यो जोंग भाई उन के साथ राजकीय दौरों पर जाती हैं और मिलिट्री यूनिट्स के भी दौरे करती हैं.उन्हें किम जोंग उन के लिखित भाषणों की कॉपियां लिए उनके पीछे मुस्कुराते हुए खड़े देखा जाता है.किम यो जोंग अपने भाई किम जोंग उन की इकलौती बहन हैं. उनके एक बड़े भाई किम जोंग-चोल भी हैं, जिन्हें उत्तर कोरिया के मीडिया में बहुत कम ही देखा गया है.महज 30 साल की किम यो जोंग की अपने बड़े भाई किम जोंग उन की सरकार में अहम भूमिका है.
