ईको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों की हडताल – सीटी बजी नहीं कचरा उठा नहीं 

ग्वालियर  ओवर टाइम का पैसा नहीं मिलने के कारण ईको ग्रीन कंपनी के तीन सैकडा कर्मचारियों ने मंगलवार को हडताल कर दी। जिसके कारण शहर मे न तो डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों की सीटी बजी और न ही कचरा उठाया गया। कर्मचािरयों की इस हडताल का खामियाजा शहरवासियो को उठाना पडा। हडताल के कारण नगर मे जगह जगह कचरे के ढेर लगे रहे। वहीं कंपनी   अपने रुठे कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रही है। ईकोे ग्रीन कंपनी के कर्मचारियो के हडताल पर जाने के बाद नगर निगम मे अपने स्थाई सफाई कर्मचारियो को मैदान मे उतारा है।

Leave a Reply