उच्च शिक्षा मंत्री के हाथों सिरपुर तालाब की दरगाह कमेटी को भेंट की नाव

इन्दौर । सिरपुर तालाब के बीच मे हज़रत दावलशाह वली की दरगाह है। बरसात में तालाब में पानी बढ़ जाने से दरगाह तक पहुंचने में ज़ायरीनों को परेशानी होती है। इस समस्या को कांग्रेस के छोटू शुक्ला ने महसूस किया और एक नाव बनवाई। शुक्ला परिवार की ओर से दरगाह कमेटी को ये नाव शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के हाथों दरगाह कमेटी को सौंपी गई। दरगाह कमेटी के संयोजक हाजी सोहराब पटेल ने शुक्ला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कमेटी को नाव मिलने से बरसात में ज़ायरीनों को दरगाह तक हाज़िरी देने असुविधा नहीं होगी। इस अवसर कमेटी के अध्यक्ष सादिक़ पटेल, इमामुद्दीन तिगाला, अभिनव शुक्ला, अनीस खान आदि उपस्थित थे।गौरतलब रहे कि छोटू शुक्ला परिवार की तरफ से भेंट की गई यह नाव भोपाल से बनकर इंदौर आयी है।
