उदयपुर में सरकारी स्कूल की दीवार गिरी, 3 छात्र-छात्राओं की दबने से मौत

उदयपुर. राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर जिले (Udaipur District) के खैरवाड़ा इलाके (Khairwada area) में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्र-छात्राओं की मौत (Death) हो गई. ये छात्रा-छात्राएं स्कूल की जर्जर दीवार गिरने (Wall Collapse) से उसके नीचे दब गए. हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और वहां लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गई. सूचना पर पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) मौके पर पहुंचा है. वहां राहत एवं बचाव कार्य (Relief and Rescue Operation) शुरू किया गया है. मृतकों में दो छात्र और एक छात्रा शामिल है.

मलबे से निकाला तब तक तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे
यह हादसा शनिवार सुबह के थोबावाड़ा गांव (Thobawada Village) के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ. सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई. इससे बच्चे उसकी चपेट में आ गए. हादसे की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को सूचित कर दीवार का मलबा हटाना शुरू किया. बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से मलब में दबे तीन बच्चों को बाहर निकला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Leave a Reply