उदयपुर: PM मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित किया कोटा हैंगिंग ब्रिज

नई दिल्ली/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के उदयपुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया और कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। PM ने कई परियोजनाओं को डिजिटली रूप से भूमि पूजन भी किया। रैली में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राजस्थानी बोली में की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान में भीषण बाढ़ आई, मैंने खुद यहां पर आकर इसका जायजा लिया था। भारत सरकार संकट की घड़ी में राज्य सरकार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए तो हमारे सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी थीं लेकिन पुरानी बुराईयों को खत्म करने में बहुत ताकत लगती है। हमने उन चुनौतियों का सामना किया क्योंकि हमारा काम देश को आगे ले जाना है।

Leave a Reply