उमराह के नाम पर धोखाधडी करने वाले दो जालसाजो के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज

भोपाल। रजधानी के अलग अलग इलाको मे रहने वाले जेददाह मे फंसे करीब 60 जायरीनों के लोगों के गुस्साये परिजनो के बीते दिने जहांगीराबाद थाने में हंगामा कर घेराव करने के बाद आनन फानन मे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक जालसाज को हिरासत ले लिया। वही पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगो के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। मामले मे पुलिस ने बीते दिन ही ट्रेवल एजेंट को उसके घर से हिरासत में ले लिया था, जिससे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रेवल एजेंट अकबर का कहना है, कि उसने जिससे टिकट करवाए थे, वह पैसे लेकर भाग गया है। जानकारी के अनुसार राजधानी निवासी अहसीन अली ने पुलिस को बताया की वो एफवाय ट्रेवल के डायरेक्टर अकबर खान के द्वारा उमराह करने मक्का गए थे। उनको जेद्दा से वापस आना था, लेकिन वापसी का टिकट ही नहीं मिला है। अहसीन अली सहित कई परिवारर के सैंकड़ों की संख्या में लोग शनिवार शाम जहांगीराबाद थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई कि उनके परिजन जेद्दा में फंसे हैं, उनकी हालत काफी खराब है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर टीआई जहांगीराबाद आला अधिकारियो को इसकी सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने नाराज लोगों की पूरी बात सुनने के बाद एजेंट अकबर को उसके बैंक कॉलोनी स्थित घर से दबिश देकर पुलिस थाने लाया गया। अधिकारियो का कहना है की जेद्दा में कुछ लोग फंसे हैं। उनके परिजनों ने उनके बारे में बताया है। परिवार के लोगों से आवेदन लिया गया था जिसके आधार पर दो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर एक एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उमराह के लिए गए जायरीन अपने-अपने तरीकों से वापसी कर रहे हैं। जो लोग भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, उनका प्रबंध दूतावास कर रहा है। जालसाजी के शिकार कुछ लोग भोपाल रुबात में भी ठहरे हुए हैं, उनमें से 15 लोगों का रिटर्न टिकट उनके परिजन ने भोपाल से करा दिया था। उनके रविवार सुबह राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल पहुंचने की सुचना हैं। वहीं जेद्दा के होटल जवाहरात में रुके लोगों का इंतजाम भारतीय दूतावास कर रहा है।

Leave a Reply