एंबुलेंस नहीं मिली तो कार की छत पर पिता का शव बांध श्‍मशान घाट पहुंचा बेटा, फिर जो हुआ…

आगरा. उत्‍तर प्रदेश के आगरा में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है और लगातार मरने वालों को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इस बीच न सिर्फ अस्‍पताल और ऑक्‍सीजन की कमी का संकट (Oxygen Crisis In Agra) बना हुआ है बल्कि एंबुलेंस (Ambulance) की कमी से भी लोग जूझ रहे हैं. यही नहीं, कोरोना से मौतों के बढ़ते सिलसिले के बाद श्‍मशान घाटों पर भी अंतिम संस्‍कार के लिए लोगों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन इस दौरान आगरा शहर की एक तस्‍वीर ने हर किसी को न सिर्फ भावुक कर दिया है बल्कि प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है.दरअसल, पिता की मौत के बाद शव को श्‍मशान घाट ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो बेटा शव को अपनी कार की छत पर बांध श्‍मशान घाट पहुंच गया. इस घटना को देख श्‍मशान घाट में मौजूद लोग भी भावुक हो गए.
जब समय आया तो…
कोरोना की वजह से बढ़ती मौतों के बीच श्‍मशान घाटों पर भी कई घंटे की वेटिंग चल रही है. जबकि पिता का शव कार की छत पर बांध श्‍मशान पहुंचने वाले बेटे को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा. यही नहीं, जब कुछ घंटे बाद शव के अंतिम संस्‍कार का समय आया तो बेटे ने पिता के शव को कार की छत से उतार कर प्रक्रिया पूरी की, लेकिन वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे.बता दें कि आगरा यूपी के उन शहरों में शामिल है, जहां कोरोना संक्रमण न सिर्फ बेकाबू हो चला है बल्कि लोगों की जान भी लगातार ले रहा है.
 

Leave a Reply