एकता , दिव्येंदु और सुमित बिग बॉस हाउस में नजर आये 

'बिच्छू का खेल' की काफी प्रशंसा के बीच, टीवी सीरीयल निर्माता एकता कपूर, अभिनेता दिव्येंदु और सुमित व्यास बिग बॉस हाउस गए। हाल ही में रिलीज़ हुए 'बिच्छू का खेल’ की प्रशंसा और 'डार्क 7 व्हाइट’ के उत्साह के बीच, प्रशंसकों को इस सप्ताह के अंत में मिला एक और सरप्राइज।  रिपोर्टों के अनुसार- निर्माता एकता कपूर, दिव्येंदु (बिच्छू का खेल' ’के मुख्य अभिनेता) और सुमित व्यास (डार्क 7 व्हाइट ’के प्रमुख अभिनेता) के साथ बिग बॉस के हाउस गईं। 
जबसे मेकर्स ने क्राइम-थ्रिलर 'बिच्छू का खेल’ का ट्रेलर लॉन्च किया था, तबसे यह शो दर्शकों को काफी पसंद आया है।  लोकप्रिय रियलिटी शो, बिग बॉस प्राइम टाइम स्लॉट रखता है, ओटीटी सर्किट में इन दोनों शो के द्वारा बनाई गई चर्चा को देखते हुए मनोरंजन क्वीन एकता अपने शो को प्रमोट करने के लिए दो प्रमुख अभिनेताओं के साथ आमंत्रित किया गया था। तिकड़ी ने होस्ट सलमान खान के साथ अपनी समझदारी, अंतर्दृष्टि और कभी न दिखने वाली अदाओं के साथ सबका खूब मनोरंजन किया।
‘बिच्छू का खेल’ ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता और बज़्ज़ को बढ़ाया है और फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी दुनिया के अनुभवी अभिनेताओं को जोड़ा है। स्टार कास्ट में दिव्येंदु, अंशुल चौहान और जीशान चतुर्वेदी के साथ सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद शामिल हैं।
पहले से ही सफलतापूर्वक 18 नवंबर से एएलटी बालाजी  और जी5 पर स्ट्रीमिंग हो चुकी , 'बिच्छू का खेल' एक क्राइम थ्रिलर है, जो अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, एक नवोदित लेखक, जिसका जीवन ट्विस्ट्स और टर्न के साथ एक रोलर-कोस्टर की सवारी से कम नहीं है। यह शो आखिरी तक प्रशंकों को अपनी सीट्स पर रखेगा। 
डार्क 7 व्हाइट एक युवा-उन्मुख राजनीतिक रहस्य है (युथ- ओरिएंटेड पोलिटिकल मिस्ट्री), डार्क हूमर के साथ जो प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा। काले बादलों से चिह्नित इस खूबसूरत यात्रा में सभी के लिए कुछ न कुछ है। सत्ता की लालसा और अजेय होने की इच्छा इन पात्रों से कुछ भयानक करवा देगी। अब क्या होगा? सुमित व्यास, निधि सिंह, जतिन सरना, अन्य लोगों के साथ, यह शो 24 नवंबर को लॉन्च होगा।
 

Leave a Reply