एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने की ‘गंदी’ बात, बोली- “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है “गृहमंत्री ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

भोपाल  बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भोपाल में गलत बयानबाजी की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में मीडिया के सामने उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान की निंदा की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

फैशन पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भोपाल में होने वाली है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं। हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

संस्कृति बचाओ मंच ने श्वेता के फोटो जलाए

श्वेता के इस विवादित बयान के बाद उनका विरोध भी शुरू हो गया है। बयान के वायरल होते ही संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भोपाल में एक्ट्रेस के पोस्टर व फोटोज जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

श्वेता तिवारी ने बिग बॉस 4 जीता था। डॉली बिंद्रा और महाबली खली को पछाड़ते हुए श्वेता ने एक करोड़ के ईनाम वाली इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया था।

कांग्रेस ने कहा- तुरंत हो FIR

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बयान पर कांग्रेस ने तत्काल FIR कराने की मांग की है। कांग्रेस मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा का कहना है कि छोटे-छोटे मामलों में सीधे FIR का निर्णय लेने वाले गृहमंत्री, श्वेता तिवारी के भगवान का अपमान किए जाने के मामले में कह रहे है कि मैंने भी देखा है, सुना है, पुलिस कमिश्नर से सारे तथ्य, संदर्भ बुलवाएंगे, फिर निर्णय लेंगे। जबकि, यह तो सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

Leave a Reply